मुख्य सामग्री पर जाएँ
बाड़मेर, राजस्थान
हिं EN लॉगिन
होम / छात्र सहायता योजना

छात्र सहायता योजना 2026-27

आर्थिक रूप से कमजोर परन्तु पढ़ाई में होनहार विद्यार्थियों के लिए समाज की ओर से शिक्षा सहायता।

आवेदन चालू हैं! सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।

कौन आवेदन कर सकता है?

  • बाड़मेर-बालोतरा क्षेत्र के जाट समाज के विद्यार्थी
  • कक्षा 9 से 12, कॉलेज/उच्च शिक्षा, व्यावसायिक कोर्स अथवा प्रतियोगी परीक्षा (RAS, पटवारी, पुलिस, REET, NEET, JEE आदि) की तैयारी करने वाले विद्यार्थी
  • परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो — अनाथ, एकल अभिभावक, BPL, दिव्यांग एवं शहीद/सैनिक परिवार के विद्यार्थियों को प्राथमिकता
  • पिछली परीक्षा में अच्छे अंक एवं पढ़ाई के प्रति लगन

किस प्रकार की सहायता?

स्कूल/कॉलेज फीस
संस्थान को सीधे भुगतान
कोचिंग फीस
प्रतियोगी परीक्षा तैयारी
पुस्तकें व सामग्री
पाठ्य व संदर्भ पुस्तकें
छात्रावास/आवास
शहर में रहकर पढ़ाई हेतु

चयन प्रक्रिया

  1. ऑनलाइन आवेदन

    खाता बनाकर फ़ॉर्म भरें, फ़ोटो व अंकतालिका अपलोड करें।

  2. दस्तावेज़ जाँच

    समिति आवेदन की जाँच कर स्वीकृत करेगी।

  3. प्रवेश पत्र

    लॉगिन से रोल नंबर सहित प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

  4. परीक्षा व परिणाम

    योग्यता सूची के आधार पर चयन — परिणाम वेबसाइट पर।

आवेदन हेतु आवश्यक

  • स्वयं का मोबाइल नंबर (लॉगिन हेतु)
  • पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो (JPG/PNG)
  • पिछली कक्षा की अंकतालिका (फ़ोटो/PDF)
  • आय प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
नया आवेदन विद्यार्थी लॉगिन

पहले से खाता है? लॉगिन करके अपना आवेदन, प्रवेश पत्र और परिणाम देखें।

परिणाम देखें

रोल नंबर व जन्म तिथि से अपना परिणाम देखें।

परीक्षा परिणाम